
सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु किशोरियों में निःशुल्क टीकाकरण अभियान
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के 41वें दीक्षान्त समारोह के अवसर पर माननीय कुलाधिपति एवं राज्यपाल, उत्तर प्रदेश, श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की सत्प्रेरणा एवं कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के प्रयासों से विश्वविद्यालय द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति, कानपुर के साथ मिलकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु किशोरियों में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष आयु की बालिकाओं (जिनका 14वाँ जन्मदिन पूर्ण हो चुका है तथा 15वाँ जन्मदिन अभी पूर्ण नहीं हुआ है) में निशुल्क टीकाकरण किया जायेगा। टीकाकरण दिनांक 09 एवं 10 जुलाई 2026 विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र में किया जायेगा।
सर्वाइकल कैंसर से बचने हेतु किशोरियों में टीकाकरण कराने के इच्छुक माता पिता दिए गए गूगल फॉर्म लिंक पर फार्म भरकर अपनी बेटी का पंजीकरण करा सकते हैं – https://forms.gle/ceAfsoumhSpviqfW9
अधिक जानकारी के लिए डा प्रवीन कटियार से मोबाइल नंबर 9415132492 पर सम्पर्क किया जा सकता है।