
भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा माननीय कुलाधिपति एवं राज्यपाल, उत्तर प्रदेश, श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की सत्प्रेरणा एवं कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के प्रयासों से जिला स्वास्थ्य समिति, कानपुर के साथ मिलकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु किशोरियों में निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम दिनांक 17 सितम्बर 2026 को विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित किया जा है। इस अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष आयु की बालिकाओं (जिनका 14वाँ जन्मदिन पूर्ण हो चुका है तथा 15वाँ जन्मदिन अभी पूर्ण नहीं हुआ है) में निशुल्क टीकाकरण किया जायेगा। सर्वाइकल कैंसर से बचने हेतु किशोरियों में टीकाकरण कराने के इच्छुक माता पिता दिए गए गूगल फॉर्म लिंक पर फार्म भरकर अपनी बेटी का पंजीकरण करा सकते हैं – https://forms.gle/SJK7FMFD8aizmb5G8
Vaccine- गार्डासिल Single Dose
अधिक जानकारी के लिए डा. प्रवीन कटियार से मोबाइल नंबर 9415132492 पर सम्पर्क किया जा सकता है।