Screen Reader Access
Students got selected in Gandhi Fellowship

कानपुर विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों ने एक बार फिर कानपुर शहर का नाम रोशन करके दिखाया. समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों ने हमेशा देश की प्रतिष्ठित fellowships में अपना चयन कराने का कीर्तिमान इस वर्ष भी कायम रखा और देश की सबसे महत्वपूर्ण fellowships में से एक गाँधी फ़ेलोशिप में विभाग की 3 छात्राओं पूजा विश्वकर्मा, अनामिका पोरवाल और श्रद्धा कृष्णा का चयन पूर्वी उत्तर प्रदेश से हुआ है. 

गांधी फेलोशिप के फायदे क्या होते हैं?

इस फेलोशिप के माध्यम से फेलो कैंडिडेट्स सामाजिक परिवर्तनों की समस्याओं में सकरात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ स्वयं के व्यक्तित्व का भी निर्माण करते हैं। फेलोशिप का निर्माण फेलो की क्षमताओं को विकसित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। गांधी फेलोशिप से कैंडिडेट्स को मिलने वाले कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं:

गांधी फेलोशिप में सेलेक्ट होने वाले सभी कैंडिडेट्स को दो साल तक फेलोशिप का लाभ मिलेगा। इस फेलोशिप में हर महीने एक फेलो कैंडिडेट को INR 24,500 दिए जाएंगे, साथ ही हर महीने मोबाइल अलाउंस के तौर पर INR 600 भी मिलेंगे। फेलोशिप में फेलो को ट्रैवलिंग और हाउसिंग समेत कई सुविधाओं का लाभ मिलता है।

गांधी फेलोशिप परिवर्तनकारी नेतृत्व में एक इंटेंसिव, एक्सपेरिएंटिएल और 2 साल का रेजिडेंशियल प्रोफेशनल प्रोग्राम है, जो प्रतिभाशाली युवाओं को आधुनिक समय में कुछ आवश्यक सॉफ्ट स्किल्स सीखने में मदद करता है। फेलोशिप का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक कैंडिडेट को भविष्य के लिए तैयार करना है, साथ ही फेलोशिप सिलेबस हर कैंडिडेट के व्यक्तित्व के निर्माण और मजबूती की दिशा में काम करता है। आज भारत विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश होने के साथ-साथ आधुनिक समय में प्रगति करने के लिए हर एक क्षेत्र में काम कर रहा है।

हर एक क्षेत्र में कुशल नेतृत्व वाले लीडर की जरूरत होती है, जिसका आभाव होने के कारण इस फेलोशिप की योजना को बनाया गया है। इस फेलोशिप के माध्यम से प्रतिभाशाली युवाओं का मार्गदर्शन किया जाता हैं, ताकि वे देश की असंख्य समस्याओं को हल करने में अपनी महत्वपुर्ण भूमिका निभा सकें।

फेलोशिप सिलेबस को इस तरह बनाया गया है जिसमें एक फेलो बहुत से लोगों के जीवन में सकरात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होंगे। इस प्रोग्राम का मुख्य विश्वास यह है कि सभी जीवन में सुधार सुनिश्चित करने का एकमात्र तरीका यह है कि यदि हमारे पास बड़े प्रभावशाली भूमिकाओं में प्रतिबद्ध और कुशल लोग हैं, जो हमारे देश और समाज में कई तरह की समस्याओं को हल करने के लिए सहयोग और नई इनोवेशन कर सकते हैं।