Bio Sketch/About
प्रो. अशोक कुमार जैन कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आचार्य विद्यासागर सुधासागर जैन शोध पीठ के निदेशक पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2006 से 2024 तक बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय,वाराणसी के जैन-बौध्द दर्शन विभाग में प्रोफ़ेसर एवं विभागाध्यक्ष पर कार्य किया है| मेरे निदेशन में लगभग 20 शोध छात्रों ने शोधकार्य किया है | इसके अतिरिक्त वर्ष 2023 में उत्तरप्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा भारतीय वांगमय में आचार्य विद्यासागर का योगदान पुस्तक के सम्पादन के लिए प्रादेशिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया, अभी तक लगभग 10 पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं | इनके द्वारा जैन दर्शन में अनेकांतवाद : एक परिशीलन, जैनधर्म मीमांसा और आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज का दार्शनिक अवदान पुस्तकों का लेखन किया गया है | उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विभिन्न पत्रिकाओं में कई शोध पत्र प्रकाशित किए हैं | विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों/सम्मेलनों में कई शोध पत्र प्रस्तुत किए और अध्यक्षता की है | वर्तमान में कानपुर, उत्तरप्रदेश में रहते हैं |
E-mail