Careers @ CSJMU | Student Login | Screen Reader
Dr. Sumit Kumar Chaudhary
पोस्ट डॉक्टोरल फेलो, (जारी), पीएच.डी, एम.फिल., एम.ए
Assistant Professor, Department Of Hindi
Research Interest : आधुनिक हिंदी कविता
Bio Sketch/About
सुमित कुमार चौधरी कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग में सहायक प्राध्यापक हैं। उन्हें वर्ष 2024 में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् (जवाहरलाल नेहरू विश्विद्यालय) नई दिल्ली द्वारा पोस्ट डॉक्टोरल फेलो के रूप में चुना गया । इसके अलावा उन्हें वर्ष 2023 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से पीएच.डी की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने वर्ष 2019 में एम.फिल. और वर्ष 2016 में एम.ए. की उपाधि भी जवाहरलाल नेहरू विश्विद्यालय से प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने वर्ष 2013 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश से स्नातक की उपाधि भी प्राप्त की। कानपुर आने से पहले, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रतिष्ठित कॉलेजों (जीसस एंड मैरी कॉलेज और श्री अरबिंदो कॉलेज) में भी अध्यापन किया और उन्हें दो वर्षों से अधिक का शिक्षण अनुभव है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विभिन्न पत्रिकाओं में कई शोध पत्र प्रकाशित किए हैं और एक प्रतिष्ठित प्रकाशक की पुस्तक में एक अध्याय का योगदान दिया है। साथ ही, उन्होंने GIAN और ICSSR के सहयोग से विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित संगोष्ठियों/सम्मेलनों में कई शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। उनकी रुचियों में आत्मकथा अध्ययन, दलित साहित्य, स्त्री साहित्य, नाटक, आलोचना और आधुनिक कविता शामिल है। वे वर्तमान में कानपुर, उत्तर प्रदेश में रहते हैं।


9971707114


E-mail sumitkchaudhary@csjmu.ac.in