AI Initiatives @ CSJMU | Careers @ CSJMU | Student Login | Screen Reader
आधिकारिक ODL WhatsApp समूह से जुड़ने हेतु निर्देश

B.A. के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (Open & Distance Learning) कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं, समय-समय पर केवल आधिकारिक WhatsApp समूहों के माध्यम से साझा की जाएंगी।

अतः सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपने संबंधित विषय (Subject / Programme) के आधिकारिक WhatsApp समूह से दो दिवसों के अंदर अनिवार्य रूप से जुड़ें।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने विषय के आधिकारिक WhatsApp समूह से जुड़ें:

कृपया ध्यान दें:

  • प्रत्येक विद्यार्थी को केवल अपने विषय / पाठ्यक्रम से संबंधित WhatsApp समूह में ही शामिल होना है।
  • सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं जैसे अध्ययन सामग्री, परीक्षा संबंधी जानकारी, काउंसलिंग शेड्यूल, असाइनमेंट, एवं अन्य शैक्षणिक निर्देश इन्हीं समूहों के माध्यम से साझा किए जाएंगे।
  • किसी भी सूचना से वंचित होने की स्थिति में विश्वविद्यालय उत्तरदायी नहीं होगा यदि विद्यार्थी संबंधित समूह से नहीं जुड़ा है।
  • विद्यार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि समूह में शालीनता बनाए रखें तथा केवल शैक्षणिक विषयों से संबंधित संदेशों पर ही ध्यान दें।

अतः सभी विद्यार्थियों से पुनः अनुरोध है कि नीचे दिए गए लिंक में से अपने संबंधित विषय के WhatsApp समूह को पहचानकर तुरंत जुड़ें।